जामिया प्रशासन के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में हॉस्टल का एक छात्र दाल की कटोरी मेस की मेज के नीचे ले जाता दिखाई दे रहा है। उसके बाद जामिया स्कूल बॉयज हॉस्टल के छात्रों के एक समूह ने शनिवार रात को हंगामा कर कटोरी में गिरगिट मिलने का आरोप लगाया।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने हॉस्टल मेस में छात्र की दाल की कटोरी में गिरगिट मिलने के आरोप की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पूरे मामले के तथ्यों का पता लगाएगी। विश्वविद्यालय ने जांच में सरकारी एजेंसियों से भी सहयोग लेने की बात कही है।
विज्ञापन
जामिया प्रशासन के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में हॉस्टल का एक छात्र दाल की कटोरी मेस की मेज के नीचे ले जाता दिखाई दे रहा है। उसके बाद जामिया स्कूल बॉयज हॉस्टल के छात्रों के एक समूह ने शनिवार रात को हंगामा कर कटोरी में गिरगिट मिलने का आरोप लगाया।
समिति घटना से पहले की परिस्थितियों, घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका व गतिविधियों की भी जांच करेगी। इसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि घटना वास्तविक थी या इसमें जानबूझकर गड़बड़ी कर मेस को बदनाम करने का प्रयास किया गया।