फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamia Millia Islamia: स्नातक दाखिला नियम में बदलाव के लिए अकेडमिक ऑर्डिनेंस में संशोधन करेगा जामिया

Sat, 04 Mar 2023 09:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया 2024 सत्र से यूजी के सभी कोर्स में सीयूईटी यूजी की मेरिट से दाखिला देगा। इसके साथ ही इंटरव्यू समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
jamia - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्नातक प्रोग्राम में दाखिला  नियमों में बदलाव के लिए जामिया अकेडमिक ऑर्डिनेंस में संशोधन करने जा रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय की फैसला लेने वाली सबसे बड़ी अकादमिक परिषद ने भी फरवरी में आयोजित बैठक में प्रस्ताव तैयार करने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


जामिया अकेडमिक ऑर्डिनेंस के संशोधन में स्नातक दाखिले के लिए इंटरव्यू के नियम को समाप्त किया जाएगा। अभी तक स्नातक में दाखिले के लिए कुछ कोर्स में लिखित परीक्षा के 75 अंक और इंटरव्यू के 25 अंक का वैटेज के आधार पर सीट मिलती है। इस संशोधन से 2024 सत्र से स्नातक प्रोग्राम के सभी कोर्स में सीयूईटी यूजी 2024 की मेरिट से दाखिला मिल सकेगा। खास बात यह है कि इस संशोधन से जामिया के आरक्षण समेत अन्य नियमों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होगा।

जामिया विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को स्नातक प्रोग्राम में सीयूईटी यूजी की मेरिट से अनिवार्य दाखिला देने का आदेश जारी किया है। विश्वविद्यालय में जामिया अकेडमिक ऑर्डिनेंस के तहत दाखिला और आरक्षण में नियम लागू होते हैं।
विज्ञापन


यदि दाखिला प्रक्रिया में बदलाव करना है तो उससे पहले जामिया अकेडमिक ऑर्डिनेंस में संशोधन करना होगा। इसलिए फरवरी में आयोजित अकादमिक परिषद की बैठक में अगले साल से स्नातक के सभी कोर्स में सीयूईटी यूजी की मेरिट से सीट देने के लिए पहले जामिया अकेडमिक ऑर्डिनेंस में संशोधन के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की टीम संशोधन के लिए प्रस्ताव बनाने की तैयारी कर रही है, ताकि सभी छात्रों को जामिया में स्नातक प्रोग्राम में पढ़ाई का मौका मिल सके। हालांकि इस संशोधन में जामिया आरक्षण नियम के अलावा किसी अन्य प्रकार को कोई बदलाव नहीं होगा। स्नातक और स्नातकोत्तर समेत अन्य प्रोग्राम में जामिया के आरक्षण नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।

विज्ञापन

ईसी के 10 कोर्स को एसी ने 15 में तब्दील किया

वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कार्यकारी परिषद (एग्जीक्यूटिव काउंसिल) ने आगामी शैक्षणिक सत्र में सीयूईटी यूजी की मेरिट से दाखिले के लिए पिछले साल की तरह ही इस साल भी स्नातक प्रोग्राम के 10 कोर्स ही चयनित किये थे। हालांकि अकादमिक परिषद (अकेडमिक काउंसिल ) की पिछले हफ्ते आयोजित बैठक में यूजी के10 कोर्स से बढ़ाकर 15 कर दिये हैं। फिलहाल, ईसी ने उन सभी कोर्स को सीयूईटी यूजी की मेरिट से दाखिले देने को मंजूरी दी है, जिसमें इंटरव्यू के बिना भी दाखिला हो सकता था। वहीं, स्नातकोत्तर में पांच प्रोफेशनल कोर्स में सीयूईटी पीजी 2023 की मेरिट से सीट मिलेगी।

इन कोर्स में सीयूईटी यूजी व पीजी की मेरिट से सीट:
जामिया में यूजी प्रोग्राम में बीए ऑनर्स तर्किश लैंग्वेज व लिटरेचर, बीए ऑनर्स संस्कृत, फ्रेंच, स्पेनिश, हिस्ट्री, हिंदी, उर्दू, कोरियन लैंग्वेज, पर्शियन, इॅकोनोमिक्स,बीएससी बॉयोटेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ वोकेशनल सोलर एनर्जी, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स, कैमिस्ट्री, एप्लाइड मैथ्मेटिक्स शामिल हैं। जबकि स्नातकोत्तर प्रोग्राम में एमए पर्शियन, संस्कृत, एमए एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन, एमएससी डिजास्टर मैनेजमेंट और डिजास्टर मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा में सीट सीयूईटी पीजी 2023 की मेरिट से सीट मिलेगी।

सीयूईटी के साथ जामिया आवेदन पत्र भरना जरूरी:
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातक, स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन हो गयी है। इच्छुक उम्मीदवार 3 अप्रैल तक जामिया की वेबसाइट पर जाकर दाखिला आवेदन पत्र डाउनलोड करके भर सकते हैं। यूजी व पीजी के जिन कोर्स में सीयूईटी की मेरिट से सीट मिलेगी, उनके लिए भी जामिया का दाखिला आवेदन पत्र भरना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें