फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया एआई और मशीन लर्निंग के लिए देगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 तक कर सकेंगे पंजीकरण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया का कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) में शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण का मौका दे रहा है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 23 मई तक पंजीकरण कर सकेंगे।

इसके लिए डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी छात्र और गणित पृष्ठभूमि वाले फैकल्टी सदस्य आवेदन के योग्य होंगे। तीन सप्ताह का यह शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 जून से 17 जुलाई के बीच होगा। इसमें उम्मीदवारों को पाइथन आधारित एआई और एमएल की आवश्यक अवधारणा और तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रैक्टिकल आधारित शिक्षण पर जोर रहेगा। उसमें कोडिंग के साथ कुछ नॉन-कोडिंग तरीकों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि उनकी प्रगति का मूल्यांकन क्विज और असाइनमेंट के माध्यम से होगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में प्रशिक्षण ले सकेंगे। ऑफलाइन प्रशिक्षण के लिए 60 सीट और ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए 100 सीट उपलब्ध है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एआई और पाइथन की बुनियादी जानकारी, एप्लाइड डेटा साइंस, मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म, कंप्यूटर विजन के लिए डीप लर्निंग और एनएलपी से जुड़े मॉड्यूल पढ़ाए जाएंगे। इसको लेकर अलग-अलग आईआईटी सहित विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें