नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने छात्रों के लिए ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वयं पाठ्यक्रमों के लिए नया अध्यादेश लागू कर दिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस अध्यादेश को मंजूरी दी है। यह नया अध्यादेश -15-I(शैक्षणिक) स्वयं कोर्सेज के नाम से जाना जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कुलपति द्वारा लिए इस निर्णय को अगली बैठक में अकादमिक परिषद और कार्यकारी परिषद के समक्ष औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। अधिसूचना की प्रतियां सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी, विश्वविद्यालय के स्वयं नोडल अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और जानकारी के लिए भेजी गई हैं। ब्यूरोे