अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब नियमित छात्र 30 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इस संबंध में जामिया के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने सूचना जारी की है। इसके अनुसार आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने का फैसला लिया गया है।