जामा मस्जिद प्रशासन ने आदेश जारी कर अकेले या समूह में आने वाली लड़कियों-महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस आदेश को लोग अलग-अलग तरीके से ले रहे हैं। वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस फैसले पर विरोध जताया है।
मालीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं। इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है।