फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जलशक्ति मंत्री ने किया नदी उत्सव का शुभारंभ

सार

नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने नदी उत्सव के उद्घाटन पर नदियों को केवल संसाधन मानना गलत बताया। उन्होंने नदियों के संरक्षण के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहा- नदियों को एक संसाधन मानना गलत
विज्ञापन

नई दिल्ली। भारत नदियों का देश है, नदियां हमारी संवेदना और संस्कृति की धारा हैं। यह बात केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने एक कार्यक्रम के उद्घाटन में कही। बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में छठे नदी उत्सव का शुभारंभ हुआ। इसी कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि इन्हें केवल संसाधन मानना गलत है, ये हमारी परंपरा, आस्था और जीवन का आधार हैं। सरकार नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए शॉर्ट टर्म, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म योजनाओं पर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वॉटर विजन2047 को साकार करने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर पांचवें नदी उत्सव के शोधपत्रों के संकलन और नदी उत्सव से जुड़ा विशेष पोर्टल जारी किया गया। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में इस्कॉन के आध्यात्मिक गुरु गौरांग दास, सामाजिक कार्यकर्ता साध्वी विशुद्धानंद (भारती दीदी) और आईजीएनसीए अध्यक्ष रामबहादुर राय मौजूद रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें