फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैश के निशाने पर दिल्ली, इस पर्ची से बड़ा खुलासा

Sat, 23 Jan 2016 10:19 AM IST
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले को अंजाम देने वाले पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का अगला निशाना दिल्ली है। इस हमले में मारे गए आतंकवादियों के पास एक पर्ची मिली है।
विज्ञापन


जिस पर पठानकोट के बाद दिल्ली के किसी सैन्य ठिकाने पर हमले की बात कही गई है। पर्ची पर 25 दिसंबर की तारीख दर्ज है। इसी दिन अफगानिस्तान से लौटते समय पीएम मोदी अचानक लाहौर पहुंच गए थे।

इसी पर्ची पर भारतीय संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी के बदले की बात भी लिखी गई है। पर्ची में जैश ने साल भर में पंजाब और जम्मू के सीमावर्ती इलाके के सैन्य और पुलिस ठिकानों पर आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अफजल गुरू की फांसी का बदला लेना मकसद

खुफिया एजेंसी के उच्चपदस्थ सूत्र ने अमर उजाला को बताया कि पर्ची में दीनानगर, सांबा, कठुआ और पठानकोट पर हमले का मकसद अफजल गुरु की फांसी का बदला बताया गया है।

सूत्रों के मुताबिक उनका अगला निशाना दिल्ली के किसी सैन्य ठिकाने पर होगा। गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2001 को संसद पर किए गए हमले को जैश का भारत में सबसे पहला और सबसे बड़ा हमला माना जाता है।

सुरक्षा एजेंसियां शीर्ष स्तर पर इस संदेश को काफी गंभीरता से लेते हुए अंदरखाने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें