फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुरिया स्कूल ऑफ बिजनेस का 11वां दीक्षांत समारोह का आयोजन, 88 छात्रों को मिली डिप्लोमा की डिग्री

Sat, 31 Oct 2020 06:44 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
11th convovation ceremony - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुरिया स्कूल ऑफ बिजनेस गाजियाबाद ने 31 अक्तूबर 2020 को 11 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। यह 2018-2020 के बैच के लिए था। हर्षोल्लास के साथ इस अवसर पर 88 छात्रों ने डिप्लोमा की डिग्री प्राप्त की। 
विज्ञापन


महामारी की वजह से जूम एप के जरिए ही दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद गणमान्य व्यक्तियों में साकेत जयपुरिया, उपाध्यक्ष, सेठ आनंदराम जयपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, मुख्य अतिथि  सीपी  गुरनानी, सीईओ एवं एमडी, टेक महिंद्रा शामिल रहे। 

इनके साथ ही विशेष सम्मानित अतिथि विनोद मल्होत्रा, सलाहकार, सेठ आनंदराम जयपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ने भी कार्यक्रम में बाग लिया। पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई। इसके बाद जयपुरिया स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक डॉ. जीतेंद्र कुमार मिश्रा ने निदेशक को रिपोर्ट पेश की। 
विज्ञापन


क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे ऋषभ मिश्रा, गौरव यादव और सार्थक मित्तल को टेक महिंद्रा के सीईओ व एमडी और आयोजन के मुख्य अतिथि सीपी गुरनानी ने पदक प्रदान किए।

परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों ने इस अवसर पर शपथ ली और साकेत जयपुरिया, उपध्यक्ष, सेठ आनंदराम जयपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ने उन्हें पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की डिग्री दी। इसके बाद विशेष अतिथि विनोद मल्होत्रा, सलाहकार, सेठ आनंदराम जयपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ने छात्रों और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। 

इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आज मुझे आप से सहानुभूति है क्योंकि इस दिन आप सब को सुंदर गाउन और टोपी पहने देख मुझे भी आपकी तरह खुशी होती, लेकिन मैं प्रबंधन की ओर से आश्वासन देता हूं कि जब और जैसे स्थिति सामान्य हो जाएगी हम सब एक आयोजन करेंगे। फिलहाल, मैं बस इतना कहूंगा कि आप जयपुरिया के दिनों की यादों को ताजा करते रहें। और मुझे विश्वास है कि आपका इस संस्थान से अटूट रिश्ता कायम रहेगा।’

छात्रों और उपस्थित लोगों को मुख्य अतिथि सी पी गुरनानी ने संबोधित किया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी छात्रों, सभी अभिभावकों, सभी प्रोफेसरों और संस्थापकों को हार्दिक बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें