फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलदार हत्याकांड: इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर पर गिरी गाज

Wed, 14 May 2014 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले हफ्ते जाटौली गांव में हुई फरीदाबाद एडीशनल अटॉर्नी (एडीए) के पिता बिशन सिंह जेलदार की हत्या के मामले में दो पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाखुश पुलिस कमिश्नर ने पटौदी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यबीर सिंह और हेलीमंडी चौकी प्रभारी पीएसआई नरेश कुमार को तुरंत आदेश पर लाइन हाजिर कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आए दबाव को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। जिसके बाद विभागीय स्तर पर मामले की जांच में दबाव बढ़ गया है। इस मामले में एसीपी पटौदी नारायण सिंह ने दोनों अधिकारियों के कार्यमुक्त करने की पुष्टि की है।

एक हफ्ते पहले बुधवार रात को जाटौली गांव में फरीदाबाद में नियुक्त एडीए नम्रता सिंह के पिता बिशन सिंह जेलदार की उनकी हवेली में हत्या कर दी गई थी। गुरुवार सुबह उनके कमरे में मुढ़े में मृत अवस्था में पाए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी थी। जिसमें मामले की जांच खुद पटौदी एसएचओ सत्यबीर सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन


इसके अलावा सीआईए टीम ने जांच की कमान संभालते हुए चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस मामले में अबतक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस पर सवाल उठ रहे थे। इस मामले में मृतक के बेटे संदीप ने पुलिस को बयान देते हुए बताया है कि उसके पिता ने 26 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उनकी कृषि भूमि पर जबरन कब्जे का प्रयास किया गया है।

इस मामले में उन्होंने प्रदीप, राजेश उर्फ हिंदू समेत 10-15 हथियारबंद लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। बिशन सिंह की हत्या में इस मामले को जोड़कर भी देखा जा रहा था। लेकिन पिछले एक हफ्ते में पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी दबाव बढ़ गया था।

इसे देखते हुए देररात पुलिस के आला अधिकारियों के आदेश पर हेलीमंडी चौकी प्रभारी नरेश कुमार सहित थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यबीर सिंह को लाइन हाजिर करते हुए दोनों के स्थान परर थाना का एसएचओ इंस्पेक्टर रणबीर सिंह को बनाया गया है। हेलीमंडी चौकी का कार्यभार सब इंस्पेक्टर बाबूराम को सौंपा गया है। इस मामले में दो अधिकारियों को हटाना पुलिस का बड़ा फैसला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें