फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया के दोषियों के जवाब का अध्ययन कर जेल प्रशासन करेगा कार्रवाई

Wed, 06 Nov 2019 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Nirbhaya Rape Case
विज्ञापन

निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषियों की ओर से जवाब दाखिल करने का समय मंगलवार रात 12 बजे समाप्त हो गया। अब उनकी ओर से दिए जवाब पर जेल प्रशासन अपनी कार्रवाई करेगा। इनसे पहले तीन कैदियों ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि उनके जवाब मिलने के बाद बुधवार को आगे की कार्रवाई की जाएगी। जेल प्रशासन की ओर से दोषियों को फांसी के खिलाफ राष्ट्रपति को दया याचिका देने के मुद्दे पर नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए उन्हें सात दिन का समय दिया गया था।

मामले में तीन दोषियों में से तीन विनय शर्मा, अक्षय कुमार सिंह और पवन कुमार गुप्ता की ओर से दिए जवाब को सोमवार को संबंधित जेलों के अधीक्षक के समक्ष दाखिल किया गया। 
विज्ञापन


इसमें दोषियों ने कहा कि जिस दौरान उन्हें नोटिस दिया गया था उस समय सुप्रीम कोर्ट में दिवाली की छुट्टी थी। उनके पास अभी भी याचिका को लेकर कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में उन लोगों ने जेल प्रशासन से नोटिस वापस लेने की मांग की है।
 
मंडोली जेल संख्या 14 में बंद पवन कुमार गुप्ता की ओर से कहा गया है कि अभी सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका विचाराधीन है। इसके अलावा पवन की उम्र को लेकर हाईकोर्ट में मामला लंबित है। तिहाड़ जेल संख्या चार में बंद विनय शर्मा ने कहा कि उसके पास क्यूरेटिव याचिका का विकल्प मौजूद है। इसलिए नोटिस वापस लिया जाए। 

वहीं जेल संख्या दो में बंद अक्षय ठाकुर ने अपने जवाब में कहा है कि उसके पास अभी पुनर्विचार याचिका का विकल्प मौजूद है। वहीं दोषी मुकेश सिंह की ओर से नोटिस का जवाब दिया गया है इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

तिहाड़ जेल के अतिरिक्त महानिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि सभी दोषियों को मंगलवार 12 बजे रात तक जवाब दाखिल करने का समय दिया गया था। उनके द्वारा दाखिल जवाब का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें