फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पहले भी कर चुका कांड: नेपाल भागने की कोशिश, मास्टरमाइंड गोरखपुर से दबोचा; दिल्ली में की महिला की हत्या

Sat, 27 Apr 2024 06:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एकतरफा प्यार में किशोरी की मां की गोली मारकर हत्या करने वाला नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोर ने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पहले किशोरी को अगवा कर नेपाल ले गया था। 
विज्ञापन
जहांगीरपुरी में पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार को घर में घुसकर महिला की हत्या करने वाले मुख्य नाबालिग आरोपी सहित दो को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से और एक को दिल्ली से पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों आरोपी ट्रेन से नेपाल भाग रहे थे। मुख्य आरोपी के दूसरे समुदाय से होने की वजह से जहांगीर पूरी इलाके में आज दिन भर तनाव रहा। भारी संख्या में इलाके में पुलिस बल तैनात है। कई हिंदू संगठन के लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

 

एकतरफा प्यार में नाबालिग ने की हत्या
जहांगीरपुरी में एकतरफा प्यार में किशोरी को अगवा करने वाले किशोर ने शुक्रवार को उसके घर में घुसकर मां की गोली मारकर हत्या कर दी। अगवा किशोरी को पुलिस ने नेपाल से तलाश करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया था। इसके बाद से आरोपी की ओर से पीड़ित परिवार को गोली मारने की धमकी मिल रही थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब पुलिस हत्या का मामला दर्ज मुख्य आरोपी व दो अन्य किशोरों की तलाश कर रही है। मौके से पुलिस ने खोखे और अन्य सबूत जुटाए हैं।

आरोपी पहले भी कर चुका है कांड
पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोरी को दो बार घर से ले गया था। नेपाल से पकड़े जाने के बाद से आरोपी के परिजन किशोरी के परिजनों को लगातार धमकी दे रहे थे। शुक्रवार को आरोपी दो किशोरों के साथ आया और इमारत की पहली मंजिल पर जाकर किशोरी की मां को गोली मार दी।

दो महीने पहले भी किशोरी हुई थी अगवा
पीड़ित परिजनों ने बताया कि करीब दो महीने पहले पुलिस की मदद से अगवा किशोरी को नेपाल से लाए आए थे। किशोरी को कोई नुकसान न हो इसलिए परिवार ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया था। किशोरी को हॉस्टल में भेज दिया गया था। इसके बाद आरोपी मां को फोन कर किशोरी के बारे में पूछ रहा था। साथ ही, धमकी भी देता था। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी। आरोपी धमकी देता था कि किशोरी की शादी उसी से होगी, इसके लिए वह कुछ भी कर सकता है।
विज्ञापन

ट्यूशन जाते समय आरोपी करता था छेड़छाड़ 
परिजनों का कहना है कि इलाके में दुकान करने वाले पिता किशोरी को पढ़ाना चाहते थे। किशोरी के ट्यूशन जाने के दौरान नाबालिग उसका पीछा करता था। उसके साथ छेड़छाड़ व बदतमीजी करता था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पिता या मां उसे ट्यूशन छोड़ने जाते थे। इस दौरान किशोर को समझाया भी था, लेकिन किशोर उन्हें धमकी देता था। इसके बाद वह किशोरी को अगवा कर नेपाल ले गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें