जीके ने कहा कि वीडियो में टाइटलर स्वयं कह रहे हैं कि उन्होंने 100 सिखों का कत्ल किया है पर कुछ नहीं हुआ, जांच जारी है। यह टाइटलर का इकबालिया जुर्म है।
जीके ने कहा कि अगर अब जांच एजेंसियों ने 24 घटें के भीतर टाइटलर को गिरफ्तार नहीं किया, तो हम पुलिस मुख्यालय का घेराव करने पर मजबूर होंगे। अकाली दल इस मसले पर चुप नहीं बैठेगा, जरूरत पड़ने पर अकाली सांसद इस मसले को संसद में भी उठाएंगे।