फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पूर्व केंद्रीय मंत्री ने वीडियो में 1984 सिख दंगों के बारे में खोले राज..

Tue, 06 Feb 2018 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jagdish Tytler
विज्ञापन

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने नवंबर 84 के दंगों के मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन


कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि टाइटलर ने 1984 में कथित तौर पर 100 सिखों के कत्ल की बात स्वीकार की है।

जीके ने संवाददाता सम्मेलन में 5 वीडियो क्लिप जारी किए। उन्होंने कहा कि यह वीडियो क्लिप उनके घर किसी अज्ञात व्यक्ति ने भेजी है।

Trending Videos
विज्ञापन

टाइटलर ने किया था सिखों की हत्या

jagdish tytler
जीके ने कहा कि वीडियो में टाइटलर स्वयं कह रहे हैं कि उन्होंने 100 सिखों का कत्ल किया है पर कुछ नहीं हुआ, जांच जारी है। यह टाइटलर का इकबालिया जुर्म है।

जीके ने कहा कि अगर अब जांच एजेंसियों ने 24 घटें के भीतर टाइटलर को गिरफ्तार नहीं किया, तो हम पुलिस मुख्यालय का घेराव करने पर मजबूर होंगे। अकाली दल इस मसले पर चुप नहीं बैठेगा, जरूरत पड़ने पर अकाली सांसद इस मसले को संसद में भी उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें