फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चिड़ियाघर में दो रेंज के बदले चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेंज-1 और रेंज-2 की जिम्मेदारी फिलहाल दो अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त रूप से सौंपी गई
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में एक सियार की मौत के आरोपों के बीच प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। सियार को पकड़ने के दौरान हुई कथित लापरवाही के मामले में ऑपरेशन की देखरेख कर रहे अधिकारी से दो रेंज का चार्ज वापस ले लिया गया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के आदेश के अनुसार, रेंज-1 और रेंज-2 की जिम्मेदारी फिलहाल दो अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त रूप से सौंपी गई है। यह व्यवस्था जांच पूरी होने तक लागू रहेगी।चिड़ियाघर कर्मचारी संघ का आरोप है कि पिछले महीने एक सियार अपने बाड़े से भागकर हिमालयी काले भालू की मांद में छिप गया था। उसे बाहर निकालने के लिए कर्मचारियों ने कथित तौर पर मिर्च पाउडर और आग का इस्तेमाल किया, जिससे सियार का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। बाद में उसका शव आंशिक रूप से जला हुआ मिला। संघ ने यह भी आरोप लगाया कि नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना पशु चिकित्सकों को बताए और बिना पोस्टमार्टम के शव को ठिकाने लगा दिया गया। हालांकि, चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने कहा है कि उन्हें उस समय ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और बताया कि चिड़ियाघर के रिकॉर्ड में सियारों की संख्या फिलहाल सही है। इस मामले को लेकर कर्मचारी संघ ने मंत्रालय से अदालत की निगरानी में स्वतंत्र जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें