फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले से पहले जांचें विश्वविद्यालय की मान्यता : सीबीएसई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से बचें, यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थानों में ही दाखिला लें
विज्ञापन

-सीबीएसई ने दसवीं व बारहवीं के छात्रों के लिए जारी किया अलर्ट

-यूजीसी की वेबसाइट से विश्वविद्यालय का संबद्धता स्टेटस चेक करें

-स्कूल यह जानकारी अपने नोटिस बोर्ड, वेबसाइट पर प्रदर्शित करें, अभिभावकों को पीटीएम में बताया जाए

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं पास करके उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने वाले बच्चों को फर्जी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से बचने के लिए कहा है। छात्र व अभिभावक दाखिला लेने से पहले यूजीसी की वेबसाइट से विश्वविद्यालय का संबद्धता स्टेटस चेक करें। जो संस्थान यूजीसी से मान्यता प्राप्त हों छात्र उन्हीं में दाखिला लें। सीबीएसई ने इस संबंध में अपने संबद्ध स्कूलों के प्राचार्यों को एक परिपत्र जारी किया है।


बोर्ड की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया कि स्कूल इस जानकारी को अभिभावकों व छात्रों को दें, जिससे कि वे फर्जी संस्थानों में दाखिला लेने से बच सकें। स्कूलों को यह जानकारी अपने नोटिस बोर्ड, वेबसाइट पर प्रदर्शित करने को कहा गया है, साथ ही अभिभावकों को इसकी जानकारी पीटीएम में देनी होगी। बोर्ड ने छात्रों के दाखिले को लेकर एक अलर्ट जारी किया है। इसे यूजीसी की सलाह के बाद जारी किया है।
विज्ञापन


इसमें कहा कि यूजीसी की ओर से हर साल अपनी वेबसाइट पर फर्जी विश्वविद्यालयों व मान्यता प्राप्त संस्थानों की सूची जारी की जाती है। ऐसा देखने में आता है कि कई छात्र संस्थान की जांच किए बिना वहां दाखिला लेते हैं। बाद में संस्थान के फर्जी होने का पता चलने पर उन्हें पछताना पड़ता है। बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि वह पीटीएम में अभिभावकों को इस बात की जानकारी दें कि संस्थान की संबद्धता-मान्यता की जांच जरूरी है। ऐसे में जांच करने के बाद ही अभिभावक बच्चे का दाखिला कराएं।
विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया अभी जारी है, ऐसे में छात्रों व अभिभावकों को शुरुआती स्तर पर ही जागरूक करना जरूरी है। जिससे कि वह समय रहते अलर्ट हो जाएं और उनके हितों की रक्षा हो। इससे वे गलत संस्थानों में जाने से बच सकेंगे। छात्रों को जागरूक किया जाए कि वे केवल यूजीसी मान्यता प्राप्त संस्थानों में ही दाखिला लें। स्कूल सुनिश्चित करें कि इन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें