फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बॉर्डर पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, दो जवान शहीद

Tue, 10 Apr 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने एक बार फिर से बॉर्डर पर नापाक हरकत की है। पाकिस्तान ने एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान को फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियार, आटोमैटिक और मोर्टारों का इस्तेमाल करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे शुरू हुई गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 
हालांकि, दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी में विनोद सिंह और जाकी शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विनोद सिंह जम्मू और कश्मीर में खेती दानापुर, जिला अखनूर के थे। वहीं राइफलमैन जाकी शर्मा गांव संहैल जम्मू के थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आपको बता दें कि पिछले सात दिनों में यह दूसरी बार हुआ है जब बॉर्डर पर सीजफायर के उल्लंघन में दो सैकिन शहीद हुए हैं। 3 अप्रैल को जम्मू के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में एक अधिकारी समेत एक सैनिक शहीद हो गए थे। जबकि चार अन्य घायल हो गए थे।

इन्हें तत्काल सेना के हेलीकाप्टर से उधमपुर सेना के कमांड अस्पताल भेजा गया। जहां एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से शहीद जवान की पहचान सिपाही मुस्तापुरे शुभम सूर्यकांत (20) निवासी गांव कोरेनवाड़ी चतोरी जिला प्रभानी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। 

जबकि घायलों की पहचान लेफ्टिनेंट कलमपुत्ती भार्गव (23), नायब सुबेदार महालय विकास मोतीलाल (43), सुबेदार सकुंदे समीर काशीनाथ (37) और नायक धूमल संदीप (35) सभी निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें