फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP ने दस हजार बिस्तरों की क्षमता वाले राधा स्वामी व्यास कोविड केयर सेंटर पर मोर्चा संभाला

Wed, 24 Jun 2020 03:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ITBP at Rada swami Covid care Centre - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

आइटीबीपी की टीम ने राधास्वामी व्यास छतरपुर, नई दिल्ली में 10,000 से भी ज्यादा बिस्तरों वाले प्रस्तावित कोविड केयर सेंटर में तैयारियों के साथ और 26 जून से प्रारंभ होने वाले राजधानी के इस विशालतम कोविड केयर सेंटर के संचालन की नोडल एजेंसी के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। 

विज्ञापन

आईटीबीपी के अनुभवी डॉक्टरों और प्रशासकों की टीम ने बुधवार सुबह राधा स्वामी ब्यास छतरपुर, नई दिल्ली के इस केंद्र में आकर तैयारियां युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दी है।  
 

आइटीबीपी की टीमों ने दिल्ली सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों और आश्रम के विभिन्न अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कीं। दिल्ली जल बोर्ड और विद्युत विभाग के भी अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे। साउथ दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन के स्टाफ भी मौजूद थे।

विज्ञापन

 

फिलहाल 26 जून से लगभग 2000 बेड की क्षमता वाला सेंटर प्रारंभ कर दिया जाएगा तथा धीरे-धीरे इसकी संख्या में कोविड मरीजों के अनुसार वृद्धि संभव है। इसकी अधिकतम क्षमता 10, 200 बेड तक की जा सकती है।

यह अब तक का सबसे बड़ा सेंटर होगा जिसमें लगभग 1,000 से भी ज्यादा चिकित्सकों के शामिल होने की संभावना है।


भारत तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी को विशेष तौर पर इसके संचालन का जिम्मा देने के पीछे कई कारण हैं। आईटीबीपी ने कोरोना के संक्रमण प्रारंभ होने से लेकर अब तक प्रत्येक स्तर पर क्वारंटाइन केंद्र और कोरोना से संबंधित मरीजों के इलाज में शुरू के दौर में अग्रणी भूमिका निभाई थी।

इसके पास अब कोरोना संक्रमण के विरुद्ध चल रही कार्रवाई में विशेष अनुभव हासिल है।


यही कारण है कि आईटीबीपी को गृह मंत्रालय ने इस विशेष कार्य के लिए नामित किया है। इस कार्य में आईटीबीपी को दिल्ली के संबंधित जिला प्रशासन के अलावा सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ आदि की भी सहायता मिलेगी।

यह विशालकाय कोविड केयर सेंटर बहुत बड़े इलाके में फैला हुआ है, जहां प्रबंधन, सुरक्षा के साथ-साथ लगातार डॉक्टरों की टीम और अन्य प्रकार की मूलभूत आवश्यकताओं की दरकार रहेगी, जिसके लिए मैराथन बैठकों और तैयारियों का दौर जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें