फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ITBP के जवान की संदिग्ध हालात में गोलियां लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 Mar 2023 02:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि सुधीर की पत्नी रात में झगड़े के बाद रोहिणी में अपने मायके आ गई थी। सुबह पत्नी को पता चला कि घर मे गोलियां चलने की आवाज आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलापुरी पालम में आईटीबीपी के एक जवान की संदिग्ध हालात में गोलियां लगने से मौत हो गई। उसकी छाती और कनपटी पर गोली लगने के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुधीर की पत्नी रात में झगड़े के बाद रोहिणी में अपने मायके आ गई थी। सुबह पत्नी को पता चला कि घर मे गोलियां चलने की आवाज आई। मंगलापुरी पालम घर के दरवाजा अंदर से बंद था, रोशनदान तोड़कर अंदर से दरवाजा खोला गया। अंदर खून में लथपथ सुधीर का शव पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें