दिल्ली के करोल बाग पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को एक 31 वर्षीय इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान की पहचान संदीप कुमार के तौर पर हुई है। मृत कांस्टेबल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला था।
करोल बाग पुलिस स्टेशन के कमिशनर संजय भाटिया ने बताया कि मृत कांस्टेबल अपने एक साथी के साथ पुलिस स्टेशन आया था और ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपनी बस का इंतजार कर रहा था। इस बीच उसने अपने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली।
पुलिस ने बताया कि मृतक कांस्टेबल संदीप ने 12 फरवरी 2009 को इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) ज्वाइन की थी।