फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया में इटली की संस्कृति और परंपराओं पर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के विदेशी भाषा विभाग ने इटली की संस्कृति, परंपराओं और रोजमर्रा की जिंदगी पर व्याख्यान आयोजित किया। अमेरिका की पेन स्टेट हैरिसबर्ग यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मिशेल टैंटार्डिनी ने छात्रों को इटली की क्षेत्रीय विविधता, भाषाओं, खानपान और जीवनशैली से रूबरू कराया। कार्यक्रम का संचालन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. रोहित बजाज ने किया। उन्होंने इटली के वैश्विक इतिहास, संस्कृति और शिक्षा में योगदान का उल्लेख करते हुए बोलोग्ना विश्वविद्यालय और देश की समृद्ध विरासत पर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष प्रो. एम. फैजुल्लाह खान ने कहा कि इस तरह के व्याख्यान छात्रों को दूसरे देशों के समाज और परंपराओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर देते हैं। डॉ. मिशेल टैंटार्डिनी ने बताया कि एकीकृत राष्ट्र होने के बावजूद इटली के विभिन्न क्षेत्रों में खानपान, बोलियों, जीवनशैली और औद्योगिक विकास में काफी अंतर है। उन्होंने उत्तर और दक्षिण इटली की सामाजिक-आर्थिक विशेषताओं को भी समझाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें