फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को लगेगा आंखों की जांच के लिए मेगा कैंप 

Sun, 25 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात स्वास्थ्य विभाग आंखों के मरीजों के लिए एक मेगा कैंप का आयोजन करने जा रहा है। यह मेगा कैंप नूंह के सिविल हैल्थ सैंटर (सीएचसी) में 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


कैंप में मुख्य रूप से मोतियाबिंद व अन्य आंखों की समस्या का चैकअप किया जाएगा तथा जरूरत मंद का आप्रेशन भी किया जाएगा। कैंप में आंखों का चैकअप, दवाईयां तथा आप्रेशन के लिए मरीजों को कुछ भी खर्च नहीं करना होगा।

सीएचसी नूंह के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डा. गोविंद शरण ने बताया कि मेवात में आंखों के मरीजों की संख्या काफी अधिक है। वृद्धों में मोतियाबिंद की समस्या के चलते आंखों की रोशनी चले जाने की समस्या भी होती है।
विज्ञापन


ऐसी ही समस्याओं के समाधान के लिए मेवात स्वास्थ्य विभाग द्वारा 27 सितंबर को नूंह सीएचसी में नेत्र जांच के लिए एक मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। 

जिसमें मेवात के मांडिखेडा स्थित अल-आफिया जिला अस्पतात के आई स्पेस्लिस्ट डा. बलजिंदर सिंह, डा. राकेश मदान तथा डा. पूनम गोयल मरीजों के आंखों की जांच करेंगे। 

यदि मरीज को आप्रेशन की जरूरत हुई तो उन्हें जिला अस्पताल मांडीखेडा के लिए रेफर कर दिया जाएगा। इसके अलावा मरीजों की जांच, दवाईयों व आप्रेशन आदि के लिए उनके कोई फीस नहीं ली जाएगी। उन्होंने मेवात के लोगों से अपील की कि वे इस मेगा कैंप का फायदा उठाएं तथा अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर अपनी आंखों की जांच कराएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें