फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव में होगी आईटी-आईटीईएस समिट,  स्किल डेवलपमेंट पर रहेगा फोकस

Tue, 05 Apr 2016 12:45 PM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बाद साइबर सिटी में आईटी-आईटीईएस (इंफार्मेशन टेक्नॉलजी इनेबल्ड सर्विसेज) समिट होने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्लान तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही इसकी तिथि की भी घोषणा कर दी जाएगी। इस समिट का मकसद व मुख्य केंद्र बिंदु स्किल डेवलपमेंट है।
विज्ञापन


गुड़गांव हरियाणा का सबसे बड़ा आईटी-बीपीओ हब है। यहां इस सेक्टर की सैकड़ों कंपनियां मौजूद हैं। इसमें रोजगार की दृष्टि से स्थानीय लोगों की भागीदारी महज आठ से 10 फीसदी ही है। प्रदेश की मनोहर सरकार इन कंपनियों में स्थानीय रोजगार को बढ़ाने का काफी प्रयास कर रही है।

आईटी-आईटीईएस समिट भी उसके इसी अभियान का एक हिस्सा होगा। बताया जा रहा है कि इस समिट में शिरकत करने वाली कंपनियों को स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने की दिशा में विश्ेाष पहल के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन


साइबर सिटी के आईटी-आईटीईएस कंपनियों को स्थानीय स्तर पर प्रतिभाएं नहीं मिल रही हैं। इस कारण उन्हें एनसीआर के अन्य शहरों से लेकर हैदराबाद, मुंबई और बंगलूरू की ओर देखना पड़ता है। इस कारण उनका खर्च भी बढ़ता जा रहा है।

हर्वा बीपीओ के सीईओ अजय चतुर्वेदी का कहना है कि कंपनियों को जिस स्तर की प्रतिभाएं चाहिए वह यहां उपलब्ध नहीं हैं। यह एक बड़ी समस्या है। आईटी-बीपीओ कंपनियां अपनी योग्य प्रतिभाओं के मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं करती हैं। अगर ऐसे करें तो सर्विस और प्रोडक्ट की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

सीएसआर के धन से होगा स्किल डेवलपमेंट...
आईटी-बीपीओ और कॉरपोरेट कंपनियों को सोशल कॉरपोरेट रिस्पांसबिल्टी (सीएसआर) के तहत अपनी कमाई का दो फीसदी खर्च करना होता है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि इस राशि को कंपनियां प्रतिभा विकास पर खर्च करें। इससे दो फायदे होंगे। कंपनियों को योग्य कर्मचारी मिलेंगे और स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में दक्षता महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की है। 

प्रदेश सरकार युवाओं का कौशल विकास कर उन्हें रोजगार लायक बनाने की पहल कर रही है। जिससे वह आईटी-बीपीओ और कॉरपोरेट कंपनियों में काम कर सकें। इसके मद्देनजर गुड़गांव में आईटी-आईटीईएस समिट होने जा रही है। इसमें कंपनियों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वह सीएसआर फंड का इस्तेमाल स्किल डेवलपमेंट के लिए करें। समिट की डेट जल्द ही फाइनल कर दी जाएगी। ...एमके सरदाना (महाप्रबंधक, इंफार्मेशन टेक्नॉलजी हरियाणा सरकार)

स्किल डेवलपमेंट की दिशा में आईटी-आईटीईएस समिट बेहतर साबित हो सकती है। युवा दक्ष होगा तो कंपनियों को दूसरे राज्यों से कर्मचारी हायर नहीं करना पड़ेंगे। इससे कंपनियों की कॉस्ट में कमी आएगी। गुड़गांव आईटी सेक्टर में स्थानीय प्रतिभाओं की भागीदारी मात्र आठ से 10 फीसदी ही है। ...राकेश कपूर (सीईओ, प्रोसेस 99 व नैस्कॉम रिजनल काउंसिल मेंबर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें