फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः कोटक महिंद्रा बैंक पर पड़ा आयकर छापा, 40 करोड़ के काले धन को सफेद करने का शक

Fri, 23 Dec 2016 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईटी का छापा - फोटो : ANI
विज्ञापन
आयकर विभाग की एक टीम ने शुक्रवार(23 दिसंबर) सुबह दिल्ली में कोटक महिंद्रा बैंक की कस्तूरबा गांधी मार्ग शाखा पर जांच के लिए पहुंची। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग को शक है कि इस बैंक के दो खातों में नोटबंदी के दौरान 38 से 40 करोड़ रुपए जमा करके काले धन को सफेद करने का काम किया गया है।
विज्ञापन


आईटी विभाग के अधिकारियों ने उक्त दो फर्जी खातों को लेकर बैंक कर्मचारियों से पूछताछ भी की। हालांकि बैंक ऐसी किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार कर रहा है।

बैंक का कहना है कि, 'दो कस्टमर्स के खातों की जांच पड़ताल के लिए आयकर विभाग ने शाखा का दौरा किया था। इन खातों में केवाईसी संबंधित कोई गड़बड़ी नहीं है। शाखा प्रबंधक से भी अधिकारियों ने पूछताछ की है लेकिन बैंक को किसी भी गड़बड़ी के बारे में नहीं बताया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे यहां कोई फर्जी खाता नहींः कोटक मह‌िंद्रा

आईटी का छापा - फोटो : ani
बैंक का ये भी कहना है कि, 'कोटक महिंद्रा अपने खातों के बड़े लेनदेन की जानकारी आयकर विभाग को देता रहता है। बैंक का कोई फर्जी खाता नहीं है। हम जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।'

गौरतलब है कि कोटक महिंद्रा से पहले दिल्ली में एक्सिस बैंक की कई शाखाओं पर छापे पड़ चुके हैं। एक्सिस बैंक के दो मैनेजरों को काले धन को सफेद करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

एक्सिस बैंक मामले की जांच के दौरान आयकर विभाग को पता लगा था कि कोटक महिंद्रा बैंक में भी 8 खाते हैं जिनमें 38-40 करोड़ रुपए के कालेधन को सफेद करने का शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें