फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहलाने वाले हादसे से गुजरा मासूम, फिर भी बची जान

Sat, 22 Aug 2015 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-128 स्थित जेपी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने सात साल के एक बच्चे की जांघ में घुसा सरिया निकालकर उसके पैर को कटने से बचा लिया।
विज्ञापन


बच्चा दो दिन पहले तीन मंजिला मकान की छत से खेलने के दौरान नीचे गिर गया था और समीप निर्माणाधीन इमारत का सरिया उसकी बाई जांच के आर पार निकल गया था।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक ने बताया कि भंगेल निवासी आदित्य के बाईं जांघ के आरपार सरिया घुसा हुआ था।

एक्सरे में पता लगा कि बच्चे के जांच की हड्डी और नसों को काफी नुकसान पहुंचा था। सिर पर भी चोट लगी थी। एक घंटे के ऑपरेशन के बाद सरिया निकाला जा सका।

टीम में हड्डी और जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव राठौर और प्लास्टिक सर्जन डॉ. आशीष राय भी शामिल थे।

आदित्य की मां चंपा ने बताया कि छत से नीचे गिरकर बेटे की जांच में सरिया घुस गया था। वह बेसुध हो गया था। सेहत में सुधार देखकर चिंता और घबराहट खत्म हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें