फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC ने ऑनलाइन टिकट आरक्षण के लिए नियमों में किया बदलाव, ये 10 खास बातें आपको जरूर जाननी चाहिए

Tue, 01 May 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
IRCTC to give rs 10 Lakh insurance to Railway Passengers in less than rs 10 - फोटो : demo
आज हर दिन भारतीय रेलवे द्वारा करीब 2 करोड़ लोग यात्रा करते हैं। 13 लाख से अधिक ऑनलाइन टिकट आईआरसीटीसी पोर्टल - www.irctc.co.in -  के ई-टिकट आउटलेट के माध्यम से बुक किए जाते हैं। जब 2002 में भारतीय रेलवे ने खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) लॉन्च किया था, तो पहले दिन केवल 29 ऑनलाइन टिकट बुक किए गए थे। भारतीय रेल ने यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए नए दिशा-निर्देश किए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
IRCTC
यात्री को आईआरसीटीसी पोर्टल के माध्यम से 120 दिनों पहले तक टिकट बुक करने की अनुमति है। रेलवे राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने हाल ही में लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह घोषणा की। मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन टिकट आरक्षण प्रणाली और भारतीय रेलवे की तत्काल योजना को मजबूत करने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे ने हाल ही में सुविधा के दुरुपयोग से बचने के लिए तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली के लिए कुछ नियमों को भी बदल दिया है। आगे पढ़िए क्या हैं बुकिंग और रिफंड के नियम-
विज्ञापन

3 of 7
indian railways
1. एक यूजर आईडी से एक महीने में छह टिकट बुक किए जा सकते हैं। यदि उपयोगकर्ता आधार सत्यापित है, तो वह एक महीने में 12 टिकट बुक कर सकता है। एक व्यक्ति सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे के बीच शुरुआती घंटों के दौरान केवल दो टिकट ही बुक कर सकता है।
2. सिंगल पेज या क्विक बुक सेवाएं 8 बजे से 12 बजे के बीच उपलब्ध नहीं होते हैं।

4 of 7
indian railways
3. संशोधित नियमों में सुरक्षा का एक अतिरिक्त स्तर (सिक्योरिटी लेवल) शामिल किया गया है। अब उपयोगकर्ता को अपनी व्यक्तिगत जानकारी - युजर नेम, ईमेल, मोबाइल नंबर, चेक बॉक्स इत्यादि भरने के बाद एक सुरक्षा (सिक्योरिटी) प्रश्न का उत्तर देना आवश्यक है।
4. एजेंट को सुबह 8 बजे से 8.30 बजे, सुबह 10 बजे से सुबह 10.30 बजे और 11 बजे से 11.30 बजे के बीच टिकट बुक करने की अनुमति है। अधिकृत आरक्षण एजेंट ऑनलाइन आरक्षण के पहले 30 मिनट के दौरान तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकते।
विज्ञापन

5 of 7
डेमो इमेज
5. ऑनलाइन टिकट बुकिंग टाईम सेंसिटिव बना दिया गया है। यात्री विवरण भरने का मानक समय 25 सेकंड है। यात्री विवरण पृष्ठ और भुगतान पृष्ठ पर कैप्चा के लिए न्यूनतम इनपुट समय 5 सेकंड है।
6. भुगतान करने के लिए दस सेकंड दिए जाते हैं। सभी उपयोगकर्ताओं के लिए नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान के लिए ओटीपी प्रणाली अनिवार्य कर दी गई है।
विज्ञापन

6 of 7
डेमो इमेज
7.यात्रा से एक दिन पहले तत्काल टिकट बुक किए जा सकते हैं। ऑनलाइन बर्थ आरक्षण वातानुकूलित (एसी) कोच के लिए सुबह 10 बजे शुरू होता है और स्लीपर बोगी के लिए 11 बजे शुरू होता है।
8.ट्रेन किराया और तत्काल शुल्क की पूरी वापसी का दावा केवल तभी किया जा सकता है जब ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय के तीन घंटों में प्रस्थान करने में विफल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
railway
9. यात्री पूर्ण धनवापसी का दावा तभी कर सकता है यदि यात्री का मार्ग बदल दिया गया है और वह उस मार्ग पर यात्रा नहीं करना चाहता है ।
10. एक यात्री भी पूर्ण धनवापसी का दावा कर सकता है अगर उसे टिकट के बुक के मुकाबले निचले श्रेणी में स्थानांतरित कर दिया गया है और वह बदले गए श्रेणी  में यात्रा नहीं करना चाहता है। लेकिन, यदि कोई यात्री निचले वर्ग में यात्रा करने को तैयार है तो उसे अंतर वापस भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें