फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्मार एमराल्ड सोसायटी में 8वीं मंजिल से गिरकर दो कुत्ते मरे, इराकी डॉक्टर पर फेंकने का आरोप

Tue, 11 Jun 2019 05:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
मृत कुत्तों का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेक्टर-65 स्थित एम्मार एमराल्ड सोसायटी में सोमवार सुबह आठवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में दो कुत्ते मर गए। लोगों का आरोप है कि फ्लैट में रहने वाले फोर्टिस अस्पताल के इराकी नागरिक और डॉक्टर ने उनको फेंका है। एनजीओ की ओर से शिकायत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सेक्टर-65 थाना प्रभारी निरीक्षक शुक्रपाल ने बताया कि अभी शिकायत की जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन


लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह सोसायटी में कुछ महिलाएं सैर कर रही थी। इसी दौरान सोसायटी के फ्लैट नंबर-804 से एक छोटा पालतू कुत्ता नीचे गिरा। नीचे फर्श पर गिरते ही मर गया। थोड़ी देर बाद एक और पालतू कुत्ता नीचे गिरा और मर गया। सोसायटी के लोगों ने उम्मीद फोर एनिमल फाउंडेशन के लोगों को सूचना दी। एनजीओ की ओर से मौके पर पहुंचे कार्यकर्ता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कुत्तों के शवों को कब्जे में ले लिया। लोगों का आरोप है कि आठवीं मंजिल के फ्लैट में रहने वाले इराकी डॉक्टर सैफ अली ने इन दोनों को नीचे फेंका है। इस संबंध में उन्होंने सेक्टर-65 थाना पुलिस में शिकायत देने के अलावा सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। 

वहीं पुलिस पूछताछ में इराकी डॉक्टर सैफ अली ने बताया कि करीब चार माह से दोनों कुत्ते उसके पास हैं। इन्हें सुबह के वक्त बालकनी में छोड़ दिया जाता है। दोनों किस तरह नीचे गिर गए, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं। सेक्टर-65 थाना प्रभारी निरीक्षक शुक्रपाल के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें