नई दिल्ली। आईपीयू के एमएससी माइक्रोबायोलॉजी प्रोग्राम की काउंसलिंग ऑफलाइन मोड में द्वारका कैंपस में 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। आवेदक को काउंसलिंग के दिन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के नाम देय 96 हजार रुपये का ड्राफ्ट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लाने हैं। सीईटी एवं सीयूईटी के जरिये जिन्होंने इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वे इस प्रोग्रम की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी के द्वारका कैंपस स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन फार्मास्यूटिकल साइंसेज में उपलब्ध है। प्रोग्राम में ईडब्लयूएस कोटा मिलाकर 22 सीटें हैं। इस सेंटर के निदेशक प्रो. एके नरूला के अनुसार दो वर्ष की अवधि का यह कोर्स पूरी तरह रोजगारोन्मुखी है। ब्यूरो