फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपीयू छात्र सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में, अंधेरे इलाकों में बढ़ेगी गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीयू छात्र सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में, अंधेरे इलाकों में बढ़ेगी गश्त -विवि की छात्र सुरक्षा को लेकर बनी कमेटी ने हाईमास्ट कैमरे लगाने की सिफारिश की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। छात्र सुरक्षा के लिए गठित नौ सदस्यीय समिति ने अंधेरे और सुनसान इलाकों में हाईमास्ट लाइट व कैमरे लगाने, पुलिस गश्त बढ़ाने और अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात करने की सिफारिश की है। इसके अलावा खराब सीसीटीवी कैमरों की तत्काल मरम्मत और हॉस्टलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने पर भी जोर दिया गया है।
समिति ने 30 सितंबर और एक अक्तूबर को विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में कई स्थानों पर रोशनी और निगरानी की कमी सामने आई। दक्षिणी सीमा के पास पेट्रोल पंप के समीप डीडीए पार्क और हरित क्षेत्र में रात के समय पर्याप्त प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिली। समिति ने डीडीए से यहां प्रकाश व्यवस्था सुधारने और दिल्ली पुलिस से नियमित गश्त कराने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


पूर्वी दिशा में विश्वविद्यालय के बाहर करीब दो किलोमीटर सड़क रात में अंधेरे में रहती है। इसे देखते हुए गेट नंबर-2 के दोनों ओर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने का सुझाव दिया गया है। वहीं गेट नंबर-4 के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड, नियमित पुलिस गश्त और हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था करने की सिफारिश की गई है।
छतों पर अनधिकृत प्रवेश रोकने पर जोर :
समिति ने परिसर और हॉस्टलों में कई सीसीटीवी कैमरों के खराब होने पर चिंता जताई। सभी खराब कैमरों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत और मॉनिटरिंग रूम में तकनीकी विशेषज्ञ की नियमित तैनाती का सुझाव दिया गया है। हॉस्टलों और अकादमिक ब्लॉकों की छतों पर अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए लॉकिंग व्यवस्था वाले गेट लगाने तथा दो सुरक्षा गार्ड और एक पर्यवेक्षक की टीम तैनात करने की सिफारिश की गई है। आवारा कुत्तों की समस्या पर नगर निगम से कार्रवाई तेज करने को कहा गया है।
समिति ने सभी हॉस्टलों का सिविल, इलेक्ट्रिकल और स्वच्छता संबंधी सुरक्षा ऑडिट कराने तथा छात्राओं के लिए दिल्ली पुलिस के सहयोग से आत्मरक्षा प्रशिक्षण और कार्यशालाएं आयोजित करने की भी सिफारिश की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें