फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू : तीन पाठ्यक्रमों के लिए 30 जुलाई करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में पर्यावरण प्रबंधन के तीन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। ये तीन प्रोग्राम एमएससी एनवायरनमेंट मैनेजमेंट प्रोग्राम, एमएससी एप्लाइड जियोइनफॉर्मेटिक्स प्रोग्राम एवं बीएससी एनवायरनमेंट मैनेजमेंट प्रोग्राम हैं। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि संबद्ध प्रोग्राम के लिए उपलब्ध नेशनल लेवल टेस्ट या यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा की मेरिट समाप्त होने के बाद सीयूईटी स्कोर के आधार पर भी दाखिले दिए जाएंगे। सीयूईटी स्कोर से दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार 2,500 रुपये के आवेदन व काउंसलिंग शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

नेशनल लेवल टेस्ट या यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा (सीईटी) से दाखिला ले चुके छात्र इस स्कोर के आधार पर आवेदन नहीं कर सकते हैं। तीनों प्रोग्राम यूनिवर्सिटी के द्वारका स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एनवायरनमेंट मैनेजमेंट में उपलब्ध हैं। दोनों पीजी प्रोग्रामों में 30-30 सीटें और यूजी प्रोग्राम में 60 सीटें उपलब्ध हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें