फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इप्सा डे-केयर ने मनाया विंटर कार्निवाल, जमकर हुई मस्ती

Wed, 26 Dec 2018 12:18 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, गुरूग्राम
विज्ञापन
file
विज्ञापन

इप्सा डे-केयर ने विंटर कार्निवाल, 2018 का आयोजन किया। छुट्टियों के मौसम में आयोजित इस कार्निवाल में अभिभावकों और बच्चों ने मिलकर हिस्सा लिया और स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ अलग-अलग तरह के गेम और परफॉर्मेंस का आनंद उठाया।

विज्ञापन


सह-संस्थापक और सीईओ कंचन मित्तल ने कहा, बच्चों को आनंद के साथ पढ़ाई का माहौल देने और नके विकास में सहायक बनने का इप्सा को गर्व है। इसके साथ-साथ हम बच्चों को नए आइडिया को निखारने का मौका भी देते हैं, जो डे-केयर के क्षेत्र में हमें अग्रणी बनाता है। 

कार्निवाल के दौरान ‘ओओएल’ के नाम से छोटे बच्चों के लिए आयोजित मैटेरियल थिएटर परफॉर्मेंस आकर्षण का केंद्र रहा। यह बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी पसंद आया। परफॉर्मर चोइती घोष ने अपनी कला से लोगों को लुभाया। कार्निवाल का आयोजन नोएडा के सेक्टर-61 में और गुरुग्राम के डीएलएफ फेस-5, सेक्टर-91 और सेक्टर-51 में किया गया।
विज्ञापन


बच्चों और माता-पिता ने इस कार्निवाल में सर्दी और गर्मी का मिलाजुला एहसास पाया। यह कार्निवाल बच्चों के लिए किसी यादगार लम्हे जैसा रहा। आर्ट एंड क्रॉफ्ट, स्टोरीटेलिंग, मैजिक शो, पपेट शो, डांस और स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों ने बच्चों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें