इन गेटों से स्टेडियम में जा सकते हैं-
गेट नंबर 1 से लेकर सात तक स्टेडियम के दक्षिणी हिस्से में स्थित हैं। इन गेटों के लिए बहादुरशाह जफर मार्ग से जाया जा सकता है। गेट नंबर आठ से लेकर 15 पूर्वी क्षेत्र में स्थित हैं। इन गेटों के लिए जेएलएन मार्ग और अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल से जा सकते हैं। गेट नंबर 16 से 18 स्टेडियम के पश्चिम क्षेत्र में हैं और बहादुरशाह जफर मार्ग और पेट्रोल पंप की तरफ से जा सकते हैं।
इन मार्गों पर ट्रैफिक परिवर्तित रहेगा -
क्रिकेट मैच को देखते हुए डायवर्जन किया जाएगा। मैच शुरू होने के समय करीब आधा घंटा ट्रैफिक बाधित रहेगा। इस दौरान विष्णु दिगंबर मार्ग से बहादुरशाह जफर मार्ग, राजघाट से लेकर जेएलएन मार्ग, दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग, गुरू नानक चौक से आसफ अली मार्ग तक वाहनों के आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि मंगलवार रात करीब सात बजे से लेकर रात साढ़े ग्यारह बजे तक इन मार्गों की तरफ आने से बचें। ये मार्ग हैं- राजघाट से जेएलएन मार्ग, जेएलएन मार्ग पर कमला मार्केट गोल चक्कर से दिल्ली गेट, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट, बहादुरशाह जफर मार्ग पर रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट।
ये सामान न लाएं-
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मैच देखने वाले दर्शक अपने साथ लैपटॉप, कैमरा, वीडियो कैमरा, रेडियो, डिजिटल डायरी, कार की रिमोट कंट्रोल, सिगरेट लाइटर, मैच बॉक्स, चाकू व हथियार आदि सामान न लेकर आएं।