फिरोजशाह कोटला मैदान में शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच शाम सात बजे से शुरू होकर रात 11:30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि जो मैच नहीं देखना चाहते हैं वह स्टेडियम की तरफ आने से बचें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त अनिल शुक्ला के अनुसार स्टेडियम के पास बहुत ही सीमित पार्किंग हैं। इसमें सिर्फ लेवल लगे हुए वाहन पार्क होंगे।
मैच वाले दिन बहादुरशाह जफर मार्ग और जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर दोनों कैरिज्वे पर पार्किग की अनुमति नहीं होगी। मेट्रो के फेज-तीन के निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक परिवर्तित किया जा सकता है।
विज्ञापन
इन गेटों से जा सकते हैं स्टेडियम में
पार्क एंड राइड की सुविधा माता सुंदरी पार्किंग और शांति वन पार्किंग से मिलेगी। लेवल लगे वाहन चालक रिंग रोड, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड और बहादुरशाह जफर मार्ग से जाकर दिल्ली गेट से यू-टर्न ले सकते हैं।
पी1, पी1ए, पी3 और पी4 लेवल वाले वाहन बहादुरशाह जफर मार्ग होकर जा सकते हैं। इसके अलावा डीटीसी व डीडीसीए भी प्रगति मैदान और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से विशेष बसें चलाएंगे।
गेट नंबर 1 से लेकर सात तक स्टेडियम के सदर्न साइड में स्थित हैं। इन गेटों केलिए बहादुरशाह जफर मार्ग से जाया जा सकता है। गेट नंबर आठ से लेकर 15 ईस्टर्न साइड में स्थित हैं। इन गेटों के लिए जेएलएन मार्ग और अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल से जा सकते हैं। गेट नंबर 16 से 18 स्टेडियम के वेस्टर्न साइड में हैं और बहादुर शाह जफर मार्ग और पेट्रोल पंप की ओर से जा सकते हैं।
इन चीजों पर रहेगी पाबंदी
राजघाट, दरियागंज और आसफ अली रोड से आकर आईटीओ की तरफ जाने वाली डीटीसी बसें और व्यावसायिक वाहनों को तीन, पांच और 19 मई को शाम पांच से नौ बजे तक और सात व दस मई को दोपहर दो से लेकर रात नौ बजे तक बहादुरशाह जफर मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
बसें राजघाट रिंग रोड, आईपी फ्लाईओवर लूप, आईपी मार्ग होकर आईटीओ जा सकती हैं।
इसके साथ ही मैच के दौरान लैपटॉप, कैमरा, वीडियो कैमरा, रेडियो, डायरी, फूड पैकेट, पानी बोतल, सिगरेट लाइटर, माचिस, चाकू, हथियार आदि स्टेडियम के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
मैच को देखते हुए डायवर्जन किया जाएगा। ये मार्ग है बहादुरशाह जफर मार्ग, ए-प्वाइंट राजघाट से जेएलएन मार्ग, दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग, गुरुनानक चौक से आसफ अली मार्ग।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि मैच शुरू व खत्म होने के समय राजघाट से जेएलएन मार्ग, जेएलएन मार्ग पर कमला मार्केट गोल चक्कर से राजघाट, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट और बीएसजैड मार्ग पर रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट आदि पर आने से बचें।