फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनराइजर्स की टीम में दिल्ली ही दिल्ली, दर्शक हुए कन्फ्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग का यह सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए सबसे खराब साबित हुआ है। इंडिया से बाहर शुरू हुए आईपीएल का दूसरा चरण जब देश में शुरू हुआ तो दिल्ली की टीम का हाल और भी बुरा हो गया।
विज्ञापन


अपने ही घर में कोई भी मैच न जीतने वाली दिल्ली की टीम में कोई भी प्लेयर दिल्ली का न होने की वजह से अब दर्शक भी कन्फ्यूज हो रहे हैं।

आज एक बार फिर अपने ही घरेलू मैदान में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से है। पढ़िए इस मैच की कुछ दिलचस्प बातें:

सनराइजर्स की टीम में दिल्ली ही दिल्ली

यह वाकई बहुत ही गजब का संयोग है कि दिल्‍ली की टीम में दिल्ली का एक भी प्‍लेयर नहीं है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक-दो नहीं, तीन दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं।

यही नहीं, हैदराबाद की टीम के कैप्टन शिखर धवन भी दिल्ली के ही हैं। इसके अलावा ईशांत शर्मा, अमित मिश्रा और कर्ण सिंह भी दिल्ली के ही रहने वाले हैं। हालांकि मिश्रा और कर्ण सिंह दिल्ली के लिए खेलते नहीं हैं।

इसके अलावा सनराइजर्स के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर और वेणुगोपाल राव के साथ ऑलराउंडर इरफान पठान भी डेयरडेविल्स की टीम में तीन-तीन आईपीएल सीजन खेल चुके हैं।

दिल्ली की टीम से बाहर हुए दिल्लीवाले

मैदान में खराब परफॉर्मेंस से जूझ रही दिल्ली डेयरडेविल्स के मैनेजमेंट ने टीम में दिल्ली के इकलौते प्लेयर मिलिंद कुमार को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

लगातार मैच हार हार रही दिल्ली की टीम से मिलिंद कुमार को वाहर कर वापस घर भेज दिया गया है।

मिलिंद की वापसी के बाद दिल्ली की टीम के इकलौता प्लेयर भी नहीं बचा है। इससे दर्शकों को भी अब अपनी ही टीम पसंद नहीं आ रही है।
विज्ञापन

लगातार हार की ‘हैट्रिक’

आईपीएल में अब नौबत तो यह आ गई है कि आज के मैच में दिल्ली के दर्शक अपनी घरेलू टीम का सपोर्ट करें या फिर सनराइजर्स की टीम में अपने स्टार खिलाड़ियों का।

दिल्ली के लिए घरेलू मैदान पर लौटना किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम ने अभी तक फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए पिछले तीन मैचों में से एक में भी जीत दर्ज नहीं की है।

पिछले तीन घरेलू मैचों में हार की ‘हैट्रिक’ ने सारा खेल बिगाड़ दिया है। आज के मैच में अगर टीम जीत नहीं हासिल कर पाती तो वापसी करना संभव नहीं होगा।।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें