फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफोन-6 की चाहत ने बनाया बाइक चोर

Fri, 21 Nov 2014 01:00 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आईफोन-6 खरीदने की चाह ने गाजियाबाद के तीन युवकों को वाहन चोर बना दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 बाइक बरामद की हैं। इनमें दो स्पोर्ट्स बाइक हैं।
विज्ञापन


एसएचओ राशिद अली ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई पीके त्यागी टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस की जीप को देखकर भागने लगे।

टीम ने उनका पीछा कर लैपर्ड के साथ घेरकर पकड़ लिया। जांच में उनके पास बाइक के कागज नहीं मिले। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है। उनकी निशानदेही पर 9 और बाइक बरामद की गईं।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों में रियाजुद्दीन उर्फ राजू, शाहरुख और मोहसिन उर्फ शानू हैं। तीनों डासना के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार कुछ समय पहले तक तीनों एक फैक्ट्री में काम करते थे। रियाजुद्दीन ने आईफोन-6 खरीदने के लिए बाइक चुराने की योजना बनाई।

अन्य दोनों को अपने साथ ले लिया। बाइक इकट्ठी कर वे बेचने की फिराक में थे। तभी दबोच लिया गया। तीनों आईफोन-6 के लिए दो लाख रुपये इकट्ठे कर रहे थे।

सुनसान जगहों से उठाते थे बाइक
एसएचओ ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सुनसान गलियों में जाते थे। मोहसिन कुछ दूरी पर खड़े होकर आसपास से गुजरने वालों पर नजर रखता था। जबकि रियाजुद्दीन और शाहरुख बाइक का ताला तोड़ते थे। इसके बाद तीनों बाइक लेकर भाग जाते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें