नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी अपनी स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर सिल्वर जुबली एलुमनी मीट का आयोजन रविवार को द्वारका कैंपस में करेगा। समारोह के प्रमुख प्रो. संजय मलिक ने बताया कि पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें यूनिवर्सिटी कैंपस के अलावा सभी संबद्ध संस्थान के पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें करीब तीन हजार पूर्व छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर मनोरंजन के लिए कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। आईपी यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉ. महेश वर्मा ने कहा कि पूर्व छात्र-छात्राओं के इस मिलन का उद्देश्य उन्हें यूनिवर्सिटी से जोड़कर रखना है। ये मौजूदा सत्र में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक भी हैं। ब्यूरो