नौ अप्रैल को आयोजित समारोह में उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) विश्वविद्यालय नौ अप्रैल को पूर्वी दिल्ली कैंपस में 18 वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू करेंगे। जबकि समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद शामिल होंगे। इस अवसर पर उच्च और तकनीकी शिक्षा सचिव संजीव अहूजा भी उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर गुलशन कुमार के अनुसार समारोह में 124 पीएचडी डिग्री सहित कुल 26649 डिग्री छात्रों को दी जाएंगी। साथ ही 76 गोल्ड मेडल भी दिए जाएंगे।