फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर से पैसा मिलने की बाट जोह रहे है निवेशक

Fri, 14 Jul 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लघु सचिवालय पर पिछले 15 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे निवेशकों को प्रशासन से न्याय मिलने का इंतजार है। बृहस्पतिवार को भी निवेशकों ने धरना जारी रखा। निवेशकों ने बिल्डर और प्रशासन के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया और कहा कि जब तक पैसा नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


दरअसल, 12 मई से निवेशक कभी पीयूष ग्रुप के निदेशक के घर तो कभी कार्यालय पर धरने पर बैठे। निवेशकों को इनेलो पार्टी से लेकर कांग्रेस पार्टी का समर्थन मिल चुका है। लेकिन अभी तक प्रशासन बिल्डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

निवेशकों का कहना था कि बिल्डर कंपनी ने उनसे ब्याज पर नकदी ली थी और अब बिल्डर न तो ब्याज दे रहा है और न ही मूल राशि। रोबिन नरवत ने बतया कि उन्होंने ढाई साल पहले बिल्डर को प्रोजेक्ट में पैसा लगाने के लिए करोड़ों रुपये दिए।
विज्ञापन


इस एवज में बिल्डर ने एक साल अग्रिम तारीख वाले पीडीसी चैक दिए। लेकिन अब न ब्याज मिल रहा है और न ही मूल। चैक भी बाउंस हो चुके है। बिल्डर कार्यालय के आसपास धरने पर रोक लगने के बाद निवेशक सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय पर धरना दे रहे हैं। धरने पर हुकमचंद, मधुर गोयल, लक्ष्मण दास, विशाल गुप्ता, प्रकाश चंद, सतपाल चंदावली, रविंद्र नरवत और राकेश सीही बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें