फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस सेकेंड में एआई तकनीक से तैयार होगी जांच रिपोर्ट : डॉ. पंकज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। स्कैनओ एयर डिवाइस को खास तौर पर अधिक भीड़भाड़ वाले सरकारी अस्पतालों के हिसाब से और दांतों की स्वास्थ्य जांच को सुरक्षित, स्वच्छ और अत्यधिक कुशल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। मशीन के उद्घाटन के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मशीन के जरिये मरीज खुद अपने दांतों-मसूड़ों की जांच रिपोर्ट एआई तकनीक से तैयार करेंगे। एआई तकनीक से लैस मशीन सिर्फ दस सेकेंड में दांतों और मसूड़ों की स्वास्थ्य जांच कर रिपोर्ट देने में सक्षम है। यह तकनीक भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी। डॉक्टरों और मरीजों का कीमती समय बचेगा। इससे अस्पतालों में भारी भीड़ को प्रभावी ढंग से संचालित करने में भी मदद करेगी। मशीन में 16 क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं में वॉइस असिस्टेंस है जिससे हर बीमारी के लिए उपचार संबंधी वीडियो और मरीजों के अपॉइंटमेंट शिड्यूल जैसी सुविधाएं भी मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें