फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण जांच कमेटी से इकलौता पुरुष बाहर

Fri, 03 Apr 2015 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टेरी के पूर्व महानिदेशक आरके पचौरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की जांच के लिए गठित आंतरिक शिकायत कमेटी (आईसीसी) में सभी महिलाएं शामिल होंगी। साथ ही मानव संसाधन विभाग के प्रमुख पीके अग्रवाल कमेटी से बाहर रहेंगे।
विज्ञापन


अदालत ने यह निर्देश पचौरी द्वारा अंतरिम जमानत की शर्तों में संशोधन के लिए दायर आवेदन का निपटारा करते हुए दिया। बता दें कि पचौरी के खिलाफ टेरी में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने अग्रवाल के नाम पर आपत्ति जताई है। उसने कहा कि है अग्रवाल का रवैया पक्षपातपूर्ण है। उसने शिकायतकर्ता को आतंरिक रूप से पचौरी से समझौता करने और शिकायत वापस लेने के लिए कहा था। अदालत ने पचौरी को निर्देश दिया कि वे किसी भी हालत में अग्रवाल से नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन


वे कमेटी के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर सकते हैं, लेकिन अन्य किसी से नहीं। अदालत ने पचौरी के उस तर्क को भी खारिज कर दिया, जिसमें उससे टेरी परिसर में ही पूछताछ का निर्देश देने का आग्रह किया गया था।  उधर, आईसीसी ने इस मामले की जांच के लिए टेरी के पृथ्वी विज्ञान और जलवायु परिवर्तन डिवीजन की एसोसिएट निदेशक सुरुचि, रंजना सैकिया व सोनल भट्टू को नियुक्त किया है। पहले पैनल में अग्रवाल का नाम था, लेकिन शिकायतकर्ता ने उनके नाम पर आपत्ति जता दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें