फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अलर्ट: आतंकी पन्नू की धमकी को लेकर जांच एजेंसी सतर्क; पाकिस्तानी मौलाना जारी कर रहे भड़काऊ वीडियो

Wed, 21 Jan 2026 09:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

देश के खुफिया विभाग ने गंभीर इनपुट दिए। आतंकी संगठनों से जुड़े मौलाना भड़काऊ वीडियो जारी कर रहे हैं। खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भी धमकी भरी पोस्ट की है।
विज्ञापन
कर्तव्य पथ पर सुरक्षा में तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी है कि जो भी भारत के प्रधानमंत्री को गणतंत्र दिवस समरोह में झंडा फहराने से रोकगा, उसे वह एक करोड़ रुपये का इनाम देगा।

विज्ञापन


आतंकी पन्नू ने एक्स पर यह धमकी दी है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद व लश्कर-ए-तैय्यबा से जुड़े मौलाना भारत को लेकर भड़काऊ भाषण जारी कर रहे हैं। देश का खुफिया विभाग के इनपुट पर सुरक्षा एजेंसियां गणतंत्र दिवस को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग ने दो दिन पहले दिल्ली पुलिस को ये इनपुट दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आतंकी पन्नू ऐसा कर एक तबके के लोगों को भड़का रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के इस बार विशेष प्रबंध किए गए हैं। 
विज्ञापन

खुफिया विभाग ने ये भी इनपुट दिए हैं कि पाकिस्तान में बैठे मौलानाओं ने सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ 30 से ज्यादा वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में मौलाना कह रहे हैं कि अब पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश, अमेरिका और चीन भी हैं। पाकिस्तान को भारत से डरने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें