फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 57 लाख रुपये नकद बरामद, 2.5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली, 29 सितंबर। बाहरी जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 23 सितंबर को नरेला की जेजे कॉलोनी से ड्रग्स कारोबार से जुड़ी पार्वती और उसके साथी विकास को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से 939 ग्राम हेरोइन, 615 ग्राम मिलावटी पाउडर और 7,93,170 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ के आधार पर मुख्य सप्लायर साहेब खान उर्फ सोनू को राजस्थान के प्रतापगढ़ से पकड़ा गया। पार्वती बवाना और नरेला इलाके में लंबे समय से ड्रग्स बेच रही थी। पुलिस ने पार्वती के घर से 56,69,500 रुपये नकद, 355 ग्राम सोने और 161 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए। वहां से 2.5 से 3 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत वाले चार संपत्ति दस्तावेज भी जब्त हुए। साहेब खान के पास से 265 ग्राम हेरोइन और एक स्विफ्ट कार मिली। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ड्रग्स से अर्जित संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें