फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKBOSE 10th Class Result 2020: 10वीं का रिजल्ट घोषित, इंटरनेट बैन ने छात्रों को किया मायूष

Thu, 09 Jan 2020 10:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कश्मीर डिविजन का दसवीं कक्षा के नतीजे गुरुवार को जारी कर दिए हैं। इन नतीजों को छात्र जम्मू कश्मी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट jkbose.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। हालांकि घाटी में इंटरनट बंद होने की वजह से हजारों छात्र अपना रिजल्ट जानने के लिए परेशान रहे। 
विज्ञापन


जिन लोगों के रिश्तेदार और दोस्त कश्मीर से बाहर हैं छात्र उन लोगों के माध्यम से अपना रिजल्ट जानने का प्रयास करते रहे।  सैंकड़ों छात्र अपना परिणाम जानने के लिए बेमिना स्थित जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के कार्यालय पर जा पहुंचे लेकिन अधिकारियों ने उन्हें वापस लौटा दिया। 

एक छात्र सनाया हामिद ने कहा, "हमें रिजल्ट जानने के लिए अधिकारियों ने बोर्ड की वेबसाइट देखने को कहा गया है, जबकि कश्मीर में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से ठप है। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन

कश्मीर में इंटरनेट चालू होगा या नहीं, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

घाटी में इंटरनेट और अन्य पांबदियों पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को फैसला सुनाएगा। तीन जजों की बेंच सुबह 10.30 बजे इस पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाएगी। 

बता दें कि बीते साल 5 अगस्त को धारा 370 निरस्त करने के बाद से पूरे जम्मू और कश्मीर में इंटरनेट सेवाए बंद हैं। हालांकि सरकार ने लैंडलाइन फोन और पोस्टपेड मोबाइल फोन सेवा पर लगी पाबंदियां हटा ली है।

गौरतलब है कि कश्मीर में पांच अगस्त से 15 अगस्त तक लैंडलाइन फोन सेवाएं तक रोक दी गई थीं। प्रशासन के दावे के मुताबिक अब 15 सितंबर से 100 प्रतिशत लैंडलाइन काम करने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें