फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल वेबसाइट से शॉपिंग कर लाखों की ठगी

Tue, 08 Dec 2015 08:51 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांस हिंडन में ऑनलाइन ठगी की एक और वारदात हुई। कौशांबी निवासी महिला एचआर से साढ़े छह लाख की ठगी के बाद अब इंदिरापुरम निवासी इंडियन ऑयल कंपनी के रिटायर्ड चीफ मैनेजर से ठगी की गई।
विज्ञापन


ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड के जरिए एक इंटरनेशनल वेबसाइट से एक लाख अस्सी हजार की ठगी की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंदिरापुरम वैभव खंड निवासी अरुण गोयल इंडियन ऑयल कंपनी के चीफ मैनेजर के पद से रिटायर्ड हैं। पांच दिसंबर की रात करीब एक बजे अरुण के मोबाइल पर बैंक से कॉल आई।

बैंक कर्मी ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से एक इंटरनेशनल वेबसाइट से एक लाख 20 हजार रुपये की शॉपिंग की गई है। वह बात कर ही रहे थे कि बैंककर्मी ने बताया कि उनके अकाउंट से 40 हजार की और ट्रांजेक्शन की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर तीन मैसेज आए, जिसमें एक लाख बीस हजार रुपये, 40 हजार और 20 हजार के तीन ट्रांजेक्शन कर शॉपिंग की गई थी।

उन्होंने तुरंत बैंक कस्टमर केयर को कॉल कर कार्ड ब्लॉक करवाया। मंगलवार को वह थाना इंदिरापुरम पहुंचे और मामले की शिकायत दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें