फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड फेयरः नहीं मिलेगा पड़ोसी देश का जायका

Sun, 16 Nov 2014 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के प्रगति मैदान में जारी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शनिवार को भारी भीड़ उड़ी। दूसरे ही दिन दर्शकों का आंकड़ा लगभग 60 हजार पार कर गया है। मेला फिलहाल कारोबारियों के लिए खुला है।
विज्ञापन


मगर आम लोग बिजनेस क्लास का टिकट खरीदकर मेले में पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने रविवार को दर्शकों काआंकड़ा 70  हजार पार करने का अनुमान जताया है।

इससे पहले शनिवार को प्रगति मैदान में 34 वें व्यापार मेले में दोपहर करीब 12 बजे के बाद दर्शकों का रेला आना शुरू हुआ, जो 3:30 बजे तक जारी रहा। मेले में बिजनेस डेज में अमूमन इतनी भीड़ नहीं देखी जाती।

शनिवार को इंटरनेशनल पवेलियन यानी हॉल नंबर 18 में दर्शकों की सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली, जहां तिब्बत, हांगकांग, इंडोनेशिया, जापान, नेपाल, थाईलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, साउथ कोरिया, चीन, अफगानिस्तान आदि देशों के स्टॉल लगे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक आइटम, टेकमार्ट समेत इनोवेशन पवेलियन में भी दर्शक खरीदारी में व्यस्त दिखे। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार के चलते मेट्रो स्टेशनों पर टिकटों की अच्छी बिक्री हुई। हालांकि अधिकतर टिकट ट्रेड फेयर के गेट नंबर एक और दो की टिकट विंडो से ही खरीदे गए हैं।

नहीं मिलेगा पड़ोसी देश का जायका
ट्रेड फेयर में इस बार पाकिस्तान अपने हुनर, कला व संस्कृति को दर्शाने तो आया हैं, लेकिन वहां के खाने का स्टॉल इस बार नहीं लगा है। दर्शक इस बार पुरानी दिल्ली की बिरयानी, मटन कबाब आदि से भूख मिटा रहे हैं। दर्शकों को राजस्थान का दाल-भाटी चूरमा चखने को मिल रहा है। इसके अलावा पिज्जा, पास्ता समेत बर्गर भी उपलब्ध हैं।

पंद्रह हजार लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच
स्वास्थ्य मंत्रालय ने घूमने-फिरने आने वाले दर्शकों के स्वास्थ्य जांच की भी पहली बार शुरुआत की है, जोकि बेहद कारगर सिद्ध हो रही है। मेले के सात कोनों में स्पेशल हॉल में कैंसर, ब्लड प्रेशर, हाइपर टेंशन, हार्ट चेक अप समेत कई अन्य बीमारियों से संबंधित भी जांच की जा रही है, जिसके लिए लगभग साठ से अधिक विशेषज्ञों समेत उनकी टीम मोबाइल वैन को तैनात किया गया है।

नहीं मिल रहा सिग्नल
आईटीपीओ ने मोबाइल सिग्नल न मिलने की शिकायत को दूर करने की पहल तो की है लेकिन दर्शकों की परेशानी अभी भी जारी है। आईटीपीओ मैनेजर वी कुमार के मुताबिक, मेला परिसर में एयरटेल, एमटीएनएल, आइडिया कंपनी के विशेष टावर लगाए गए हैं। हालांकि दूसरे ही दिन महज साठ हजार दर्शकों की भीड़ में भी सिग्नल की दिक्कत शुरू हो गयी। क्योंकि मेला परिसर समेत भीड़ की अधिकता को देखते हुए उक्त टावर भी नाकाफी सिद्ध हो रहे हैं।

पानी व बोतल पर रोक, सीनियर सिटीजन समेत छोटे बच्चे परेशान
आईटीपीओ ने पानी समेत अन्य सभी बोतल लाने पर रोक लगा दी है, जिसके चलते ऐसे दर्शकों को दिक्कत पेश आ रही है। क्योंकि मेला परिसर में पानी की बोतल हर जगह उपलब्ध नहीं है। सबसे ज्यादा परेशानी सीनियर सिटीजन समेत कुछ बीमारियों (हाई ब्लडप्रेशर, शुगर, हार्ट आदि) से पीड़ित लोगों को पेश आ रही है। साथ ही वैसे अभिभावकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जो छोटे बच्चों को लेकर मेले में पहुंच रहे हैं।

ज्यादा एटीएम से राहत
पिछले वर्ष मेले में दर्शकों को एक ही शिकायत थी कि एटीएम मशीन न होने के चलते उन्हें धनराशि घर से लानी पड़ती थी। इस बार मेला परिसर में लगभग 30 से अधिक मोबाइल एटीएम मशीन लगाई गई हैं। जिससे मेले में पहुंचने वालों को खासी राहत मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें