विकसित भारत थीम पर पवेलियन की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2024 का आयोजन बृहस्पतिवार से होगा। 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में हर दिन लगभग 60,000 से ज्यादा मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। सप्ताह के अंत में छुट्टियों के दौरान यह संख्या 1.5 लाख से ज्यादा रहेगी। मेले के दिनों में मथुरा रोड, भैरो मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर यातायात जाम की आशंका है। यातायात पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि जो लोग व्यापार मेला नहीं जा रहे हैं, वह प्रगति मैदान के नजदीक सड़कों पर जाने से बचें।
मेले में इस समय मिलेगा प्रवेश
व्यापार मेले में 14 से 18 नवंबर तक व्यापारिक आगंतुकों को प्रवेश दिया जाएगा। आम जनता के लिए व्यापार मेला 19 से 27 नवंबर, 2024 तक सुबह 9.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक खुला रहेगा।
इन गेटों से करें प्रवेश
- गेट नंबर 5-ए, 5-बी, 7, 8 और 9 से आगंतुकों का प्रवेश नहीं होगा
- आगंतुकों का प्रवेश गेट नंबर 1, 4, 6 और 10 से होगा
- प्रदर्शकों का प्रवेश गेट नंबर 1, 4, 5बी और 10 से होगा
- मीडियाकर्मियों का प्रवेश गेट नंबर 5-बी से होगा
- आईटीपीओ अधिकारियों का प्रवेश गेट नंबर 9 और 1 से होगा
- सभी दिनों में शाम 5.30 बजे के बाद व्यापार मेले में प्रवेश नहीं होगा
- प्रगति मैदान में टिकटों की बिक्री नहीं होगी। टिकट ऑनलाइन और चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों (सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर) पर बेचे जाएंगे।
- ड्राइवर द्वारा संचालित वाहनों, टैक्सियों और ऑटो के लिए ड्रॉपिंग पॉइंट आईटीपीओ के गेट नंबर 3 और गेट नंबर 7 के सामने सर्विस लेन पर और बेसमेंट पार्किंग के प्रवेश द्वार के पास होगा
- सार्वजनिक सुरक्षा के हित में मेले में प्रवेश पहले ही बंद किया जा सकता है
वाहनों को यहां पार्क करें
आगंतुकों को सलाह दी जाती है कि वह अपने वाहन बेसमेंट पार्किंग नंबर-1 (भैरो मार्ग से प्रवेश और निकास तथा रिंग रोड की ओर से आने वाली प्रगति सुरंग के माध्यम से) में कर सकते हैं। भैरो मंदिर पार्किंग, भैरो रोड, दिल्ली चिड़ियाघर पार्किंग।
यातायात पुलिस ने आगंतुकों को सलाह दी है कि वह अपने वाहन बेसमेंट पार्किंग नंबर -2 यानी भारत मंडपम के नीचे पार्क कर सकते हैं। प्रवेश और निकास पुराना किला से रिंग रोड की ओर जाने वाले प्रगति सुरंग से हैं और मथुरा रोड (अंडर पास नंबर 4 और गेट नंबर 8, आईटीपीओ के पास से निकास) से भी प्रवेश करते हैं।
इन मार्गों से बचे
भैरो मार्ग,पुराना किला रोड, शेरशाह सड़क, मथुरा रोड डब्ल्यू-पॉइंट से मथुरा रोड तक - सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग।
व्यापार मेले के लिए यह तैयारियां भी अहम
- प्रगति मैदान में और उसके आसपास चौबीसों घंटे यातायात प्रबंधन के लिए तीन शिफ्टों में 305 यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किए गए हैं
- प्रगति मैदान के आसपास 15 क्रेन, 16 मोटरसाइकिल गश्ती और 03 आपदा प्रबंधन वाहन तैनात किए गए हैं
- दिल्ली यातायात पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर दैनिक यात्रियों की जागरूकता के लिए यातायात सलाह भी जारी की गई है
- आगंतुकों की सुगम पार्किंग के लिए पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए गए हैं
- प्रवेश/निकास/पार्किंग के लिए पर्याप्त संख्या में दिशा-निर्देश बोर्ड लगाए गए हैं
- नो पार्किंग और टो अवे जोन भी घोषित किए गए हैं और तदनुसार यातायात सलाह बोर्ड लगाए गए हैं
- आगंतुकों को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए छह यातायात सहायता डेस्क भी स्थापित की गई हैं
- यातायात नियमों और विनियमों के बारे में जनता को जागरूक करने, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात उल्लंघन को कम करने के उद्देश्य से, व्यापार मेले में दिल्ली यातायात पुलिस जागरूकता स्टॉल भी स्थापित किया जाएगा
- मेले के सुचारू संचालन के लिए आईटीपीओ के एडमिन ब्लॉक भवन में एक अलग यातायात नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है
यहां से मार्ग परिवर्तन
- प्रगति मैदान के आसपास के क्षेत्र में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए काफी उपाय किए गए
- मथुरा रोड और भैरो मार्ग पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग पर आगंतुकों के किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी
- इन सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों को टो (क्रेन उठा लेगी) किया जाएगा और अनुचित पार्किंग और कानूनी निर्देशों की अवहेलना के लिए मुकदमा चलाया जाएगा। टो किए गए वाहनों को गेट नंबर 5 पर नेशनल स्टेडियम की पार्किंग में पार्क किया जाएगा
व्यापार मेले में ऐसे जाएं
- यातायात पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह प्रगति मैदान पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। दिल्ली मेट्रो से आने वाले लोग सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं और गेट नंबर 10 से आईटीपीओ में प्रवेश कर सकते हैं या गेट 6 और 4 से प्रवेश के लिए शटल सेवा का उपयोग कर सकते हैं।