फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक मानकों पर तैयार होगा अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, 9 करोड़ में होगा तैयार

Sat, 07 Jul 2018 09:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम
विज्ञापन
Swimming Sports Complex
विज्ञापन

तैराकों को ओलंपिक सरीखा प्रशिक्षण दिलाने के लिए गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 9 करोड़ की लागत से तीन एकड़ में ओलंपिक मानकों के आधार पर इसे तैयार किया जाएगा। हाइटेक सुविधाओं से सुसज्जित कांप्लेक्स देश का पहला स्वीमिंग स्पोट्स कांप्लेक्स होगा। 

विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से हरियाणा में तैराकों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा तैराकी संघ ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। 1200 लोगों की क्षमता वाले स्टेडियम में ओलंपिक मानकों के आधार पर 50 मीटर स्वीमिंग पूल के अलावा 25 मीटर हीटेड (गर्म पानी) ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा। जिसमें स्वीमिंग के साथ वाटर पोलो भी खेला जा सकेगा। 

एसोसिएशन के प्रधान एवं सांसद चौधरी धर्मबीर के मुताबिक कांप्लेक्स के निर्माण के बाद गुरुग्राम में राष्ट्रीय तैराकी स्पर्धाओं का आयोजन किया जा सकेगा। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रस्ताव को जल्द ही पास कराने का आश्वासन दिया है। इसके लिए उन्होंने जिला उपायुक्त से जिले में जमीन तलाशने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


यह होगी खासियत
-ओलंपिक मानक पर 50 मीटर हाईटेक स्वीमिंग पूल
-25 मीटर हीटेड (गर्म पानी) ऑल वेदर स्वीमिंग पूल 
-1200 की क्षमता वाला स्टेडियम 
-अंडर वाटर कैमरा
-वीडियो मैट्रिक
-खिलाड़ियों  के लिए जिम 
-खिलाड़ियों के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम

हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन महासचिव अनिल खत्री ने कहा कि देश में अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर का इतना बड़ा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स नहीं है। इसकी स्थापना से तैराकों को विदेशों में प्रैक्टिस नहीं करनी पड़ेगी, साथ ही यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित हो सकेंगी। अगर इस प्रस्ताव पर मंजूरी मिलती है तो यह देश का इकलौता स्वीमिंग स्पोर्ट्स कांप्लेक्स होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें