वक्ताओं ने कहा- हिंदुत्व भारत की आत्मा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में हिंदुत्व के विमर्शः चुनौतियां, समाधान एवं भविष्य विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू अध्ययन केंद्र, विश्व संवाद केंद्र दिल्ली और भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद के सहयोग से दो दिनों तक चला।
मुख्य वक्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार ने हिंदुत्व के दार्शनिक और सामाजिक पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि हिंदुत्व भारत की आत्मा है और मानव कल्याण का मार्ग दिखाता है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि मातृभूमि, पितृभूमि और कर्मभूमि की सेवा ही हिंदुत्व का आधार है।