फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में 15 दिसंबर तक जमा करने होंगे आंतरिक मूल्यांकन के अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रैक्टिकल परीक्षा के दो सप्ताह के भीतर अंक जमा करना अनिवार्य, देरी पर कॉलेज होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन

-परीक्षा शाखा ने नवंबर-दिसंबर की परीक्षाओं के लिए जारी किया निर्देश
-निर्धारित तिथि पर जमा नहीं करने पर परीक्षा परिणाम जारी होने में देरी होगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने नवंबर-दिसंबर 2026 की स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के लिए आंतरिक मूल्यांकन (आईए), ट्यूटोरियल (टीयू), सतत मूल्यांकन (सीए) और प्रैक्टिकल के अंक जमा करने की समय-सीमा जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने सभी विभागों, कॉलेजों और संस्थानों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय के भीतर अंक समर्थ पोर्टल पर अपलोड किए जाएं, ताकि परीक्षा परिणाम घोषित करने में देरी न हो।
परीक्षा विभाग के अनुसार, आईए, सीए और टीयू के अंक ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2026 तय की गई है। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक संबंधित परीक्षा होने के दो सप्ताह के भीतर समर्थ पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। परीक्षा शाखा ने स्पष्ट किया है कि आईए और टीयू-सीए के अंकों की हस्ताक्षरित हार्ड कॉपी परीक्षा शाखा में जमा नहीं करनी होगी और ये अंक पोर्टल पर विद्यार्थियों को दिखेंगे। हालांकि, प्रैक्टिकल के अंकों की हार्ड कॉपी पहले की व्यवस्था के अनुसार साउथ या नॉर्थ कैंपस में उत्तर पुस्तिकाओं के साथ जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों और विभागों को परीक्षकों के हस्ताक्षर वाली उत्तर पुस्तिकाओं, असाइनमेंट और अवार्ड शीट का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी शिकायत या जांच के समय ये दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकें। ऑनलाइन अंक अपलोड करने से पहले जांच और मॉडरेशन करने को भी कहा गया है। विश्वविद्यालय ने चेताया है कि अंक समय पर जमा न होने से परिणाम में देरी होने पर संबंधित कॉलेज, विभाग या संस्थान जिम्मेदार होंगे। डीयू में सेमेस्टर परीक्षाएं चार दिसंबर से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें