फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोक्सो के मामलों में अंतरिम मुआवजा देना विशेष अदालत की जिम्मेदारी: हाईकोर्ट

Wed, 17 Jun 2020 12:14 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी एजेंसी, नई दिल्ली 

सार

  • - यौन शोषण पीड़ित बच्चियों की मां ने मुआवजा बढ़ाने की लगाई थी गुहार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोक्सो के मामलों में नाबालिग पीड़िता को अंतरिम मुआवजे का आदेश जारी करना विशेष अदालत की जिम्मेदारी है। यह जिम्मेदारी विधिक सेवा प्राधिकारियों को नहीं दी जा सकती। हाईकोर्ट ने एक मामले का निपटारा करते हुए मंगलवार को यह बात कही। दो नाबालिग बच्चियों की मां ने याचिका दायर कर अंतरिम मुआवजा बढ़ाने की मांग की थी। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने कहा कि पोक्सो में मुआवजा दिए जाने की कोई विशेष योजना नहीं है और नेशनल लीगल सर्विस अथोरिटी (नालसा) की योजना पोक्सो के मामलो में लागू नहीं होती। ऐसे हालात में नालसा की योजना को दिशा निर्देश मानते हुए पीड़िता को मुआवजा देने का आदेश जारी करना चाहिए। 

इन बच्चियों ने अपने पिता पर शारीरिक व मानसिक शोषण का आरोप लगाया था। विशेष अदालत ने सितंबर 2018 में इन बच्चियों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा दिल्ली विक्टिम कंपनसेशन योजना के तहत देने का आदेश दिया था। इनकी मां ने मुआवजा बढ़ाने के लिए अदालत में अर्जी दी थी जिसे विचार के लिए दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण के पास भेज दिया गया था। प्राधिकरण ने कहा था कि अंतरिम मुआवजा देने का अधिकार केवल विशेष अदालत के पास है। इस फैसले को बच्चियों की मां ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें